फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tribute to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh on death anniversary

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रृद्धांजलि

Sat, 29 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh on death anniversary
सहारनपुर। रालोद और सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल चौक पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहीं हवन किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदारी और सादगी की मिसाल थे। उनका जीवन सदैव किसान सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक गांव देहात और गरीबों के हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने गैर रालोद नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनावी वर्ष में तो भाजपा सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों को चौधरी चरण सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि याद रहती है। यह चुनावी वर्ष नहीं है इसलिए भाजपा सहित किसी भी राजनीतिक दल का कोई प्रतिनिधि चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने नहीं पहुंचा। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान चौधरी अयूब हसन, सतपाल कालड़ा, गजेंद्र चौधरी, धीरज सिंह, राव फरमान, फखरुल इस्लाम, महावीर सैनी, गजेंद्र चौधरी, रामकुमार टिल्लू, संजय कांबोज, विशाल कांबोज आदि रहे।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर, हनीफ तेली, प्रवीन बांदुखेड़ी, हसीन कुरैशी, राजेश सैनी, लक्ष्य तोमर, कुलदीप यादव, राव वजाहत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया गया। सपा जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश प्रधान, कमलजीत प्रधान, सचिन भारद्वाज, बाबूराम गुर्जर, अमरपाल सिंह, सचिन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed