फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tribute to 11716 deceased traders by lighting candles

मोमबत्ती जलाकर दी 11716 मृतक व्यापारियों को श्रद्धांजलि

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute to 11716 deceased traders by lighting candles
पंसारी बाजार में देश में व्यापारियो ने की आत्मा हत्या मामले कैंडल मार्च निकाल श्रद्घांजलि देते ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने देश में आत्महत्या करने वाले मृतक व्यापारियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश में भाजपा के शासन में वर्ष 2020 में 11716 व्यापारियों ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी और किसान विरोधी साबित हो रही है।
विज्ञापन

शहर के पंसारी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो द्वारा नवंबर 2021 में जारी आंकड़ों के अनुसार देश में वर्ष 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की थी। जबकि इसी अवधि में 10677 किसानों ने भी आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आत्महत्या का मुख्य कारण लॉकडाउन, लोन डिफॉल्ट एवं आर्थिक तंगी रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते हताश एवं नाउम्मीद होकर व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, नत्थूराम यादव, अनुज गुप्ता, फैसल सलमानी, पवन गर्ग, अमर चौधरी, मुकेश माणक, गुलशन कपूर, प्रणव शर्मा, अखिल प्रसाद, राहुल शर्मा, अनुज यादव, सतराम खुराना, अनुज बंसल, हाजी शमशेर, अब्दुल हमीद, पवन गर्ग, संजीव कुमार बंटी, राकेश कुमार, इंद्रसेन, राकेश वर्मा, आरव वर्मा, नवीन सिंघल, रवि कुमार, जमील अंसारी, विशाल चंदेल, विनोद वर्मा, विभोर जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed