फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree plantation message to save environment

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

Tue, 23 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation message to save environment
सहारनपुर। लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा गुरु नानक ब्वायज इंटर कालेज में पौधरोपण किया। इस मौके पर औषाधीय पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को पदाधिकारियों ने नीम, अंजीर, रुद्राक्ष, परिजात, कड़ी पत्ता, पीपल सहित अनेक औषधीय पौधे रोपित किए। अध्यक्ष सुनील पूरी व चेयरमैन चरणजीत सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्षों का बहुत महत्व है। क्योंकि वृक्षों से हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। बिना ऑक्सीजन के कुछ क्षण जीना भी संभव नहीं है। सभी को चाहिए कि समय-समय पर पौधे रोपित करें। ताकि धरती पर ऑक्सीजन की कभी कमी न हो पाए। प्रधानाचार्य सरदार मोहन सिंह चौहान व वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर जंगलों की कटाई की जा रही है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर हम वनों का संरक्षण कर सकते हैं। इस दौरान डीएस जुनेजा, संजय भसीन, चरनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह गोगिया, अनिल गगनेजा, परवीर सिंह राजेंद्र शर्मा, सुच्चा सिंह, अवतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed