फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree fell while repairing power line, child died due to being buried under

Saharanpur News: बिजली लाइन ठीक करते समय गिरा पेड़, नीचे दबने से बच्चे की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tree fell while repairing power line, child died due to being buried under
अंबेहटा में हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करते एसडीएम
- बिजलीकर्मी ट्रैक्टर से गिरवा रहे थे तारों में उलझा पेड़
विज्ञापन

-आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर एसडीएम ने किया भीड़ को शांत
फोटो समाचार

अंबेहटा (सहारनपुर)। कसबे में इस्लामनगर रोड पर एचटी लाइन का तार ठीक करते समय बच्चे के ऊपर पेड गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चें की मौत के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। एसडीएम नकुड़ ने मौके पर पहुंच आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की सुबह इस्लामनगर रोड से गुजर रही एचटी लाइन में फाल्ट आ गया था। देदपुरा बिजलीघर का स्टाफ लाइन ठीक करने में लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली विभाग के लोग रोड को जाम किए बिना एक पेड जिस पर तार उलझा हुआ था को ट्रैक्टर की मदद से गिराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला डोढियान निवासी अमन 10 पुत्र वसीम वहां से गुजरा तो पेड़ उसके ऊपर आ गिरा। इससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अमन की मौत के बाद बिजलीकर्मी मौके से भाग खडे़ हुए। घटना का पता लगते ही नगर पंचायत चेयरमैन पति नईम अहमद, सपा नेता सऊद आलम, कांग्रेस नेता डा अब्दुल कादिर सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। लोगाें में बिजलीकर्मियों की लापरवाही को लेकर आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ठ, कोतवाल नकुड़ राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, चौकी प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास का आश्वासन देकर लोगों को समझाया तथा शव को पंचनामा भरवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता वसीम ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक व बिजली कर्मियों के विरुद्ध तहरीर दी है।

अंबेहटा में हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करते एसडीएम

अंबेहटा में हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करते एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed