फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Travel from Saharanpur to Delhi will be completed in hours: Gadkari

सहारनपुर से दिल्ली का सफर सवा घंटे में कराएंगे पूरा: गडकरी 

Wed, 12 Sep 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Wed, 12 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Travel from Saharanpur to Delhi will be completed in hours: Gadkari
सहारनपुर-दिल्ली हाईवे का उद्घाटन करते सीएम योगी और केेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गड़करी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सहारनपुर-दिल्ली फोरलेन हाईवे सहारनपुर के लिए विकास इंजन साबित होगा। सवा घंटे में सहारनपुर से दिल्ली का सफर तय कराएंगे। जिले में औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा मिलेगा। पूरे देश में हाईवे, सड़कों और ओवरब्रिज जाल बिछाया जा रहा है।  
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली का सफर अब आसान हो जाएगा। इस हाईवे के बनने से सहारनपुर में औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व की सरकारों की मंशा सही होती तो काफी पहले हाईवे का निर्माण हो चुका होता। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के 15 दिन बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनापत्ति पत्र देकर हाईवे बनने का रास्ता साफ कर दिया था।
विज्ञापन


वह अपने कार्यकाल में दस लाख करोड़ का कार्य पूरे देश में करा चुके हैं और 15 हजार करोड़ का काम कराना चाहते हैं। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 25 हजार करोड़ के कार्य शुरू कराए गए हैं। हिंडन नदी की सफाई को 70 करोड़ रुपये का पैकेज दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तस्वीर बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकाएर बनने के बाद प्रदेश परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश जल्द समृद्ध राज्य बनने जा रहा है। आज प्रदेश को 22 घंटे बिजली मिल रही है। किसानों को गन्ना, गेहूं और धान की खेती पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। किसानों को हवाई जहाज का फ्यूल और विद्युत उत्पादन की तैयारी करनी चाहिए। इरादा हो तो यह करना संभव है।


इसके लिए सरकार की मदद करेगी। उनके मंत्रालय के पास विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। जहां भी आवश्यकता होगी वहां विकास कार्यों के लिए पैसा दिया जाएगा। गांव, गरीब, मजदूर का कल्याण करना उनका मकसद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed