{"_id":"640f6689397331fce20541d1","slug":"transport-corporation-will-start-roadways-bus-from-haridwar-to-shimla-saharanpur-news-c-14-1-152082-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हरिद्वार से शिमला के लिए रोडवेज बस शुरू करेगा परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हरिद्वार से शिमला के लिए रोडवेज बस शुरू करेगा परिवहन निगम
Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम हरिद्वार से शिमला के लिए अप्रैल से सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। छुटमलपुर डिपो की बस सहारनपुर, अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेगी। इससे लोगों को खासी राहत मिलेंगी।
परिवहन निगम ने हरिद्वार से शिमला के लिए साधारण बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। छुटमलपुर डिपो की बस सुबह सात बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में सुबह नौ बजे पहुंचेगी। यहां से जगाधरी, यमुनानगर, अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए शिमला में रात साढ़े सात बजे जाएगी। अभी यह समय प्रस्तावित है।
वापसी में शिमला से बस के चलने का समय रात आठ बजे रखा है, जो सहारनपुर में रात को ही सवा दो बजे आएगी और हरिद्वार सुबह चार बजे पहुंचेगी। खास बात यह है कि सहारनपुर से शिमला के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इसलिए रोडवेज की नई बस सेवा यात्रियों को राहत देगी। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि अप्रैल में हरिद्वार से शिमला के लिए बस शुरू होगी।
विज्ञापन
सत्संग के लिए रोडवेज ने लगाई 114 बसें
सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में 15 और 16 मार्च को होने वाले सत्संग को लेकर परिवहन निगम ने भी अपनी बसें लगाई हैं। वहीं से अस्थायी बस अड्डा संचालित कर 114 बसों का संचालन किया जाएगा। बसें पिलखनी से शामली, मुजफ्फरनगर, गंगोह, हरिद्वार, देहरादून, विकास नगर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला आदि मार्गों पर चलेंगी। 15 मार्च को 45 और 16 मार्च को 69 बसें लगाई गई है।