फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport bus service starts on Chilkana-Sarsawa route, passengers happy

Saharanpur News: चिलकाना-सरसावा मार्ग पर परिवहन बस शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

Sat, 27 Sep 2025 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Transport bus service starts on Chilkana-Sarsawa route, passengers happy
चिलकाना। चिलकाना- सरसावा मार्ग पर उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी की लहर है। बस के शुरू होते ही दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली, लेकिन निजी बस यूनियन की मनमानी ने लोगों की नाराजगी भी बढ़ा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दैनिक यात्रियों ने बताया कि परिवहन निगम की बस चिलकाना बस स्टैंड पर पहुंचने का यहां मौजूद चिलकाना प्राइवेट यूनियन से जुड़े निजी बसों के चालक एवं परिचालकों ने विरोध किया। उन्होंने बस को स्टैंड पर खड़ा होने से रोका और अपनी निजी बसों को उसके आगे–पीछे खड़ा कर दिया। दबाव के चलते उत्तर प्रदेश परिवहन बस के चालक–परिचालिका को मजबूरन बस को वहां से ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चिलकाना-सहारनपुर बस यूनियन की मनमानी से आए दिन उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि यूनियन ने पहले ही पठेड़ से ननौली और चिलकाना से पठेड़ मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया है। वहीं कलसिया रोड पर भी पिछले काफी समय से बसों का परिवहन बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि चिलकाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन तत्काल शुरू किया जाए, ताकि यात्रियों को प्राइवेट यूनियन की मनमानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed