{"_id":"6251d16eeef3033bc97dea38","slug":"transformer-fire-chaos-ensued-saharanpur-news-mrt583883444","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा तफरी मची
विज्ञापन
बेहट में शाकंभरी तिराहे पर ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी तिराहे पर रखे 630 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की दोपहर में अचानक आग की लपटों के बीच जल उठा। इससे आसपास खड़े होने वाले फल विक्रेताओं और शाकंभरी देवी जाने वाले श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद आपूर्ति बंद कर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग दोपहर में करीब दो बजे लगी। इससे शाकंभरी देवी रोड और मोहल्ला खालसा की बड़ी आबादी को विद्युत आपूर्ति होती है। अचानक ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट आने से आग लग गई। आग की भयंकर लपटें और धुएं के गुब्बार से आसपास रेहड़ी लगाकर फल व अन्य सामान बेच रहे लोग अपना सामान समेट कर भागने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी, जिसके बाद बेहट टाउन विद्युत उप केंद्र से आपूर्ति बंद की गई और विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी फाल्ट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।