फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transfer of Gorakhpur SSP necessary for fair elections: Chandrashekhar

निष्पक्ष चुनाव के लिए गोरखपुर के एसएसपी का स्थानांतरण जरूरी : चंद्रशेखर

Wed, 02 Feb 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Transfer of Gorakhpur SSP necessary for fair elections: Chandrashekhar
-गोरखपुर से योगी के सामने चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने जताया गड़बड़ी का अंदेशा, चुनाव आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर की सदर सीट पर चुनाव में पुलिस द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका जताई है। ऐसे में उन्होंने गोरखपुर के एसएसपी के स्थानांतरण की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त से की है।

चंद्रशेखर ने कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए गोरखपुर से पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण को जरूरी बताया है। चंद्रशेखर ने पत्र में यह भी कहा है कि गोरखपुर जनपद के भीतर मुख्यमंत्री अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर अनैतिक रूप से पुलिसिया दमन के माध्यम से आम जनता को डराते और धमकाते रहे हैं। गोरखपुर का आम जन पुलिस प्रशासन से भयभीत है। मौजूदा एसएसपी डॉ. विपिन टांडा की तैनाती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ही कराई गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं यहां से विधायक पद के प्रत्याशी हैं। ऐसे में पूरी आशंका है कि मौजूदा एसएसपी उनको लाभ पहुंचाने के लिए उनके पक्ष में काम करेंगे। क्योंकि वह पूर्व में भी मुख्यमंत्री के पक्ष में काम करते रहे हैं। चंद्रशेखर ने यह भी कहा है कि डॉ. विपिन टांडा भारतीय जनता पार्टी सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मलिक के दामाद हैं। ऐसे में एसएसपी का भारतीय जनता पार्टी से निजी जुड़ाव रहा है। विधान सभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को लाभ पहुंचाने के लिए ही डॉ. विपिन टांडा को यहां तैनात किया गया है। ऐसे में चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए उनका स्थानांतरण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed