फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transcendence intact, the administration failed

अतिक्रमण बरकरार, प्रशासन नाकाम

Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Transcendence intact, the administration failed
Official notice. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अल्टीमेटम का समय खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक एक भी व्यक्ति ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। अब प्रशासन के कार्रवाई प्रशासन के हाथ में हैं। नोटिस के अनुसार गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई जा सकती है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने 16 जून को ढमोला नदी पर अतिक्रमण करने वाले लगभग 20 लोगों को नोटिस जारी किए थे। जिसमें सात दिन का समय भूमि को कब्जामुक्त करने एवं अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन


नोटिस में चेतावनी दी गई कि सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिसका खर्च आरोपी को  ही देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस और चेतावनी का एक भी व्यक्ति पर असर नहीं हुआ। किसी ने भी ढमोला नदी की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया। कुछ लोगों ने तो दीवार पर चस्पा किए गए नोटिस को फाड़ डाला। अब कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जानी है।

सिंचाई विभाग द्वारा 16 जून को जिन लोगों को नोटिस भेजे गए, उनके खिलाफ गुरुवार को एफआईआर कराई जानी है। सिंचाई विभाग एफआईआर कराएगा या नहीं इसका पता तो बाद में ही चलेगा। लोगों में खलबली तो मची हुई है लेकिन नोटिस और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटवाया है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि लगभग 100 नोटिस भेजे जा चुके हैं। कुछ नोटिस शेष हैं। उन्हें भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सभी को नोटिस भेजने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर एफआईआर कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तरुण भोला ने बताया कि ढमोला नदी पर अतिक्रमण करने वाले मोहल्ला जनकपुरी के 12 लोगों को सिंचाई विभाग द्वारा बुधवार को नोटिस जारी किया गया।


नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मचा रहा। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कार्रवाई के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed