{"_id":"66a55206d308965ab2079416","slug":"trains-are-likely-to-start-running-on-the-new-roorkee-railway-line-from-october-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-106517-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रूड़की नये रेलमार्ग पर अक्तूबर से ट्रेनों का आरंभ होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रूड़की नये रेलमार्ग पर अक्तूबर से ट्रेनों का आरंभ होने की संभावना
Sun, 28 Jul 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को जोड़ने वाले देवबंद-रूड़की रेलमार्ग पर अक्तूबर माह से ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इस नये रेलमार्ग पर ट्रेक बिछाने और इलेक्ट्रिक लाइन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।
वर्ष 2006 में देवबंद-रूड़की रेलवे लाइन बनाने की घोषणा हुई थी। रेलमार्ग बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कई साल तक चली। इस नये रेलमार्ग का 17 किमी क्षेत्र उत्तर प्रदेश और 10 किमी हिस्सा उत्तराखंड में है। देवबंद के गांव बन्हेड़ा खास और हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा में दो नये रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। ट्रेक बिछानेव, विद्युत पोल लगाने का काम तेजी पर है। देवबंद स्टेशन पर रूड़की रूट की ट्रेनों के लिए नया प्लेटफार्म बना दिया गया है। स्टेशन पर देवबंद जंक्शन का बोर्ड भी लगा दिया गया है। नया रेलमार्ग आरंभ होने देवबंद ही नहीं दिल्ली, हरिद्वार व देहरादून आदि स्टेशनों को आने जाने वाले यात्रियों को समय और धन की बचत होगी।
यूपी के 14 और उत्तराखंड के 11 गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन।
देवबंद-रूड़की रेल परियोजना सहारनपुर जनपद के 14 व हरिद्वार (उत्तराखंड) के 11 गांवों से होकर गुजरेगी। इनमें देवबंद के बन्हेड़ा खास, जाटौल, मझौल जबरदस्तपुर, नियामतपुर, माजरी, असदपुर करंजाली, दिवालहेड़ी, नूरपुर और देवबंद हदूद शामिल हैं।
विज्ञापन
33 किलोमीटर दूरी हो जाएगी कम
देवबंद से रूड़की हरिद्वार जाने वाले रेल यात्रियों को वर्तमान में सहारनपुर या फिर टपरी स्टेशन से होकर जाना पड़ता है। लेकिन नया रेलमार्ग आरंभ होने के बाद यात्री सीधे रूडक़ी, देहरादून व हरिद्वार आदि स्टेशनों की तरफ जा सकेंगे। इससे करीब जहां 33 किमी. की दूरी कम हो जाएगी। वहीं समय और किराये में भी बचत होगी।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र कुमार ने बताया कि बन्हेड़ा खास और झबरेड़ा स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा हैं। अक्तूबर माह के अंत तक इस नये रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन आरंभ होने की संभावना है। -रविंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर