{"_id":"69e7d7073d7bdac51400174d","slug":"training-for-enumerators-and-supervisors-for-the-first-phase-of-the-census-campaign-begins-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173897-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनगणना अभियान के पहले चरण के प्रगणक, सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनगणना अभियान के पहले चरण के प्रगणक, सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू
Wed, 22 Apr 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। जनगणना अभियान के तहत पहले चरण के लिए दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में 14 बैच में 684 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को 21 अप्रैल से 4 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दिल्ली रोड स्थित बिल क्लिंटन स्कूल में मंगलवार को प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए पहले दिन 196 प्रगणक, सुपरवाइजरों को 4 बैच में 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले 10 बैच को तीन-तीन दिवसीय प्रशिक्षण 4 मई तक दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को स्मार्ट एलईडी के माध्यम से दे रहे हैं। जनगणना का स्वगणना अभियान 7 मई से 21 मई तक चलेगा। इसमें लोग पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर प्रगणक जनगणना कार्य करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कौशल, वीसीआर अंकुश कुमार, तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज शर्मा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।