{"_id":"5dfa6f828ebc3e87f939f6de","slug":"training-camp-of-sakhi-saheli-of-veerangana-dal-started-saharanpur-news-mrt459466386","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगना दल की सखी सहेली का प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना दल की सखी सहेली का प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
छुटमलपुर के फतेहपुर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आयोजित शिविर में भागेदारी करती किशोरि?
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वीरांगना दल की सखी सहेली का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू हो गया। इसका उद्देश्य 11 से 14 आयु वर्ग की स्कूल नहीं जाने वाली किशोरियों को शिक्षित और सशक्त करना है।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा रानी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य किशोरियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें उन्हें समझ को विकसित कर उन्हें स्कूल प्रणाली में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शिविर में लैब तकनीशियन अमिता ने रक्त परीक्षण किया। इसमें एक किशोरी का हिमोग्लोबिन कम मिला। उसे पोषण युक्त भोजन की सलाह दी। स्टाफ नर्स सुनीता ने स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी दी। एडीओ पंचायत दीपक कुमार ने शौचालय एवं स्वच्छता के विषय में बताया। शिक्षा विभाग से आए यशपाल सिंह ने किशोरियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। थाना फतेहपुर से आए उप निरीक्षक रोहन सिंह ने किशोरियों को बताया कि वे छेड़छाड़ या अन्य घटनाओं को छिपाने की बजाए परिजनों और पुलिस को बताएं। उन्हें नाम गोपनीय रख कर उन्हें मदद मिलेगी।
सुत्री चेतना ने योगाभ्यास करा कर नियमित रुप से योग करने को प्रेरित किया। इस दौरान बाल विकास विभाग ने किशोरियों को प्रशिक्षण किट के साथ ही सहजन का पौधा एवं हरी सब्जियों के बीज पोषण वाटिका बनाने के लिए भेंट किए। इसमें ललिता शर्मा, अनिता भट्ट, नीलम रानी, दीपिका चमोली, प्रतिभा सिंह आदि रहे।