Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wooden candle stands from Saharanpur will add charm to churches and homes in Europe.

Saharanpur News: यूरोप के चर्च और घरों की रौनक बढ़ाएंगे सहारनपुर के वुडन कैंडल स्टैंड

Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wooden candle stands from Saharanpur will add charm to churches and homes in Europe.
सहारनपुर। क्रिसमस को लेकर सहारनपुर के वुडन हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूरोपीय देशों से क्रिसमस के लिए ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। इस बार विदेशी ग्राहकों को सहारनपुर के लकड़ी से बने खास कैंडल स्टैंड, स्टार और क्रिसमस ट्री खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में जिले की फैक्ट्रियों में कारीगर ऑर्डर समय से पूरा करने में जुटे हैं। इस क्रिसमस पर सहारनपुर में तैयार कैंडल स्टैंड यूरोप के चर्च और घरों की रौनक बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर के वुडन हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की विदेशों में अलग पहचान है। अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और लैटिन अमेरिकी देशों के अलावा गल्फ देशों तक में यहां के उत्पादों का निर्यात होता है। हालांकि, बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और उसके बाद ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के चलते निर्यात कारोबार पर दबाव बना था। सौ फीसदी टैरिफ का खतरा फिलहाल टलने और युद्ध की स्थिति में हल्का ठहराव आने से निर्यातकों ने कुछ राहत की सांस ली है। अब यूरोपीय देशों से मिल रहे क्रिसमस के ऑर्डर ने कारोबार को नई उम्मीद दी है।
विज्ञापन


इस बार कैंडल स्टैंड और लकड़ी के स्टार की विशेष मांग है। आकर्षक डिजाइन और बारीक नक्काशी से तैयार ये उत्पाद विदेशी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि खूबसूरत होने के साथ टिकाऊ भी हैं। कैंडल स्टैंड के कई डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। इनमें मोम भरकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा करीब सवा फीट ऊंचे लकड़ी के क्रिसमस ट्री और सजावट के लिए नक्काशीदार उत्पाद भी विदेश भेजे जा रहे हैं। फैक्ट्रियों में मिले ऑर्डर को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉग फीडर में भी दिखा विदेशी ग्राहकों का रुझान

वुडन हैंडीक्राफ्ट के कारोबार में कारीगर समय के साथ नए प्रयोग भी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लकड़ी से बने डॉग फीडर की विदेशों में मांग बढ़ रही है। मेज के आकार के इस फीडर में स्टील का बाउल लगाया जाता है, जिसमें पालतू जानवरों के लिए खाना रखा जाता है। उपयोगी होने के साथ आकर्षक डिजाइन में तैयार किए जा रहे ये उत्पाद भी विदेशी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।
- बोले निर्यातक
- उद्यमी एवं निर्यातक मयंक अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस के मद्देनजर यूरोपीय देशों से ऑर्डर मिले हैं। इनमें मुख्य रूप से लकड़ी से बने विभिन्न डिजाइन के कैंडल स्टैंड शामिल हैं। ऑर्डर को निर्धारित समय पर पूरा कर विदेश भेजा जा रहा है।



- उद्यमी आरिफ खान ने बताया कि विदेशी ग्राहकों के बीच लकड़ी से बने डॉग फीडर की अच्छी मांग है। इसके अलावा क्रिसमस के लिए कैंडल स्टैंड, फ्रेम और अन्य सजावटी उत्पादों के ऑर्डर भी मिले हैं। उम्मीद है कि क्रिसमस के बाद भी निर्यात के लिए नए ऑर्डर मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed