फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train speeds have not improved, and passengers were made to wait for one to six hours.

Saharanpur News: नहीं सुधरी ट्रेनों की गति, एक से छह घंटे यात्रियों को कराया इंतजार

Wed, 31 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Train speeds have not improved, and passengers were made to wait for one to six hours.
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला बरकरार है। मंगलवार को भी जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत 10 से अधिक ट्रेनें लेट पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इन दिनों घने कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। 90 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनें कोहरे में रेंग रही हैं। यह हाल तब है जब ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगी है। मंगलवार को अमृतसर-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6:24 घंटे, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 3:44 घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी 2:30 घंटे, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 1:18 घंटे, दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:51 घंटे लेट आई। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी 1:46 घंटे यात्रियों को इंतजार कराया। इनके अलावा कोहरे के कारण जनसेवा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed