{"_id":"65a9a7b22dd6d12aef0c9014","slug":"train-schedule-disrupted-due-to-fog-arrived-late-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16824-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, देरी से पहुंचीं
Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे का असर वाहनों की गति पर भी पड़ रहा है। एक तरफ जहां सुबह के समय जाने वाली बसें लेट हो रही हैं, वहीं ट्रेनों का भी शेड्यूल बिगड़ गया है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से पहुंची।
ट्रेन नंबर 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:46 घंटे, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 1:42 घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1:04 घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 1:19 घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस तीन घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। इनके अलावा श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित पर नहीं पहुंची। शहीद व जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। ट्रेनों की लेट लतीफी व निरस्त होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।