फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train journey between heat, stench and breathlessness

Saharanpur News: गर्मी, बदबू और सांसत के बीच हो रही ट्रेन यात्रा

Mon, 19 Jun 2023 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Train journey between heat, stench and breathlessness
जनरल कोच में भीषण गर्मी से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान
विज्ञापन

-गर्मी की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इस दौरान लोग सैर सपाटे के लिए खूब निकल रहे। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के चलने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा भीड़ जनरल व स्लीपर कोच में हैं। जनरल कोच में प्रवेश करना जंग जीतने जैसा है। गर्मी, बदबू और सांसत के बीच लोग सफर करने को मजबूर हैं।
बिहार, पंजाब और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन और जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए भीड़ टूट पड़ी। ट्रेन की बोगी पहले से ही पैक थी। ऐसे में कोच में गेट प्रवेश कर पाना बहुत मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी में ठसाठस भीड़ होने के चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान रहीं। गेट पर महिलाएं अपने बच्चों को लिए बैठी थी। जनरल बोगी की स्थिति यह रही कि टॉयलेट में लोग यात्रा कर रहे हैं। टॉयलेट की खिड़कियों से किसी तरह लोग अंदर जा रहे हैं। इन सबके बीच अगर किसी को टॉयलेट लग जाए तो लोगों को बाहर निकाला जाता है। इसके बाद लोग टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। फिर उसी टॉयलेट में लोग खड़े होकर यात्रा शुरू कर देते हैं। यह हाल तब है जब रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।
विज्ञापन


लेट ट्रेनें भी बढ़ा रही परेशानी, आठ देरी से पहुंची
भीषण गर्मी में ट्रेनों की देरी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। सोमवार को आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंचीं। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, जम्मूतवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस पौने पांच घंटे और पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इन ट्रेनों का यात्रियों को स्टेशन पर रहकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल हुए फुल तो एसी कोच में बैठे
सोमवार को जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस के हर कोच में भीड़ रही। इस ट्रेन के एसी कोच में भी यात्री खिड़की के पास खड़े नजर आए। जनरल कोच में जगह नहीं होने की वजह से यात्रियों को एसी कोच में बैठ गए। इसके बाद ही वह अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed