फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train derails goods train was late

पटरी से उतरी मालगाड़ी से कई ट्रेन हुई लेट

Tue, 06 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Train derails goods train was late
सहारनपुर से दिल्ली रूट की ओर ढमोला पुल के पास सोमवार रात एक मालगाड़ी के दो कोच पटरी से उतरने के हादसे के कारण कई ट्रेनें तीन से चार घंटे तक देरी से चलाई जा सकी। सहारनपुर से दिल्ली और मुरादाबाद रूट पर कई किलोमीटर पीछे तक गाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इसके चलते रात में ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दिन में कई घंटे का मेगा ब्लॉक होने के कारण पहले से ही दर्जनभर ट्रेनें निरस्त थीं। इसके बाद रात में ट्रेनों का संचालन शुरू ही किया गया था कि रेलवे स्टेशन के आउटर एरिया में सहारनपुर से दिल्ली की ओर ढमोला पुल के बाद एक मालगाड़ी के दो कोच पटरी से उतर गए। इसके चलते दिल्ली रूट के साथ ही इससे जुड़े मुरादाबाद रूट पर भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन


कोच को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में रेलवे की आपरेशन, मैकेनिकल, लोको सहित अन्य यूनिटों के कर्मचारी देर रात दो बजे तक जुटे रहे। इसके बाद ही रूट  क्लीयर हो पाया। इस हादसे के कारण कई ट्रेनों का संचालन दो से चार घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित रही गाड़ियों में सियालदह एक्सप्रेस, देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, डुप्लीभेट हावड़ा एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सपम्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शामिल रहीं। वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक जवाहर सिंह ने बताया कि रात दो बजे के बाद रूट क्लीयर हो पाया। बता दें कि महज दो माह में ही मालगाड़ी और खाली रैक वाली गाड़ी के कोच उतरने की यह तीसरी घटना है। बार-बार ऐसे हादसों के बावजूद शंटिंग, लोको और ट्रैक से जुड़ी खामियों को दूर नहीं किया जा सका है।

ट्रैक से जुड़ी चूक की संभावना, जांच जारी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मालगाड़ी के साथ हुआ हादसा शंटिंग के समय नहीं हुआ है। इसलिए ट्रैक से जुड़ी चूक के कारण दुर्घटना मानी जा रही है। ट्रैक के कुछ हिस्से में कर्व बताया गया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जा सकती है।


आज कैंसिल रहेगी जालंधर सुपरफास्ट
रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक मंगलवार को 19019 देहरादून एक्सप्रेस कैंसिल रही और बुधवार को 14681 नई दिल्ली जालंधर सुपरफास्ट कैंसिल रहेगी। ट्रेनों की लेटलतीफी और संचालन बाधित होने के कारण इन गाड़ियों को निरस्त कर टाइमटेबिल दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed