{"_id":"6429b9d5b0a9f3e4000de54b","slug":"traffic-jam-in-many-areas-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-226-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कई इलाकों में लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कई इलाकों में लगा रहा जाम
विज्ञापन
बाजोरिया पुल पर काम के चलते बंद किया गया पुल देहरादून रोड पर जाम और उड़ती धूंल में फंसे वाहन
- बस अड्डा नहीं हो सका शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला अस्पताल का पुल बंद होने के बाद भी कई इलाकों में रविवार को जाम लगा रहा। इससे नागरिकों को मुसीबत झेलनी पड़ी। अग्रसेन चौक से बस अड्डा भी जेल चुंगी पर शिफ्ट नहीं हो सका।
जिला अस्पताल पुल मरम्मत कार्य के चलते बंद होने के तीसरे दिन भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। रविवार को कोर्ट रोड, देहरादून रोड और घंटाघर पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसपी ट्रैफिक सिद्घार्थ वर्मा ने अग्रसेन चौक से बस अड्डा जेल चुंगी पर शिफ्ट करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा था। रविवार को बस अड्डा शिफ्ट होना था, लेकिन बस अड्डा शिफ्ट नहीं हो सका। शहर के बीच से बसों के संचालन की वजह से भी जाम लग रहा है। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
आज भीषण में जाम में फंस सकता है शहर
रविवार को सरकारी कार्यालय बंद होने की वजह से लोगों की आवाजाही कम रही। इसलिए कुछ ही इलाकों में जाम लगा, लेकिन सोमवार को सरकारी खुल जाएंगे, जिससे भीड़ अधिक रहेगी और जाम की स्थिति बनेगी।