{"_id":"5df534d28ebc3e8818227f29","slug":"traders-withdrew-call-for-saharanpur-bandh-saharanpur-news-mrt458793231","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने वापस लिया सहारनपुर बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने वापस लिया सहारनपुर बंद का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि संगठन की ओर से 15 दिसंबर को होने वाले सहारनपुर बंद के आह्वान को वापस ले लिया गया है। उन्होंने संसद में आनलाइन ट्रेडिंग पर संसद में सवाल उठाने पर सांसद फजलुर्रहमान का आभार जताया।
शनिवार को देहरादून रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में मंत्री पीयूष गोयल ने आनलाइन ट्रेडिंग पर ठोस नीति बनाने का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते संगठन ने 15 दिसंबर को होने वाले बंद के आह्वान को वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार ने फुटकर व्यापार को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन बेमियादी बंदी से भी पीछे नहीं हटेगा। जिला महामंत्री अनित गर्ग, हर्ष डाबर, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष गुरमेहर सिंह, महामंत्री रजत मित्तल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जगदीश कालड़ा, सुबोध भाटिया, गुरदीप सिंह मोंटी, नरेंद्र गर्ग, तरुण गोयल, राजन अरोड़ा, शांतनु ठकराल, विनीत विरमानी, सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, अनुपम जैन, चंदन कालड़ा, अनिल अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, मनोज गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।