{"_id":"5eb1981b8ebc3e907a6fdb11","slug":"traders-visiting-mandi-from-sealed-area-stayed-in-mandi-instead-of-going-home-dm-saharanpur-news-mrt4805446152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलबंद क्षेत्र से मंडी आने व्यापारी घर जाने की बजाए मंडी में ठहरे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलबंद क्षेत्र से मंडी आने व्यापारी घर जाने की बजाए मंडी में ठहरे : डीएम
विज्ञापन
व्यापारी बोले : प्रशासन का प्रस्ताव अव्यवहारिक, जमीनी स्तर पर नहीं होगा लागू
देवबंद। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने देवबंद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त कर व्यापारियों से संक्रमण रोकने में सहयोग की अपील की।
मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में व्यापारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा सीलबंद क्षेत्र से व्यापारियों के मंडी में आने और घर जाने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए मंडी में सामान देने वाले व्यापारी घर जाने की बजाए मंडी में ही रुककर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई दें। जिस पर व्यापारियों ने असमर्थता जताई। व्यापारियों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि नगर में सामान की सप्लाई बंद कर कर्फ्यू लगा दें, परंतु अधिकारी नहीं माने। करीब चार घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। किरयाना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा अधिकारियों द्वारा दिया प्रस्ताव अव्यवहारिक है जिसे जमीनी स्तर पर लागू कर पाना मुश्किल है। इसमें एडीएम विनोद कुमार, एसपी देेहात विद्यासागर मिश्रा, एसडीएम देवेंद्र पांडेय, तहसीलदार कमलेश कुमार, सीओ चौब सिंह, ईओ विनोद कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल, सुलेमान फारूखी आदि रहे।