फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders submitted memorandum to city legislator

व्यापारियों ने सौंपा नगर विधायक को ज्ञापन

Sun, 14 Feb 2021 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to city legislator
सपा नगर विधायक संजय गर्ग को ज्ञापन सौंपते पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
व्यापारियों ने सौंपा नगर विधायक को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। व्यापारियों को आर्थिक पैकेज दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने विधायक संजय गर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कोराना संकट के समय का बिजली का बिल माफ किया जाए। इस दौर का बैंकों का ब्याज और ईएमआई की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर आयु के पंजीकृत व्यापारी के लिए तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना लागू कराने की मांग की। उन्होंने बिजली के व्यावसायिक दरों को घरेलू के बराबर करने, जीएसटी का सरलीकरण करने, मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त करने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, जौली प्रजापति, आदित्य राठी, अंकित गुर्जर, पंकज मदनूकी, अमित धींगडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
आंगनबाड़ियों को दें सेवानिवृत्ति का लाभ
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष कुर्रत ने कहा कि प्रदेश सरकार 62 वर्ष की आयु के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तो कर रही है। उन्हें पेंशन और अन्य लाभ से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद हर आंगनबाड़ी कर्मचारी को पांच लाख रुपये और पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। जब तक आंगनबाड़ियों का मामला न्यायालय में लंबित है तक तब सेवानिवृत्ति को रोका जाए। उन्होंने कहा कि यूनियन से जुड़ीं कर्मचारी आठ मार्च को धरना देंगी। इस दौरान सत्यवती, गुलशन खान, सविता गर्ग, गीता शर्मा, गजाला परवीन, शकुंतला, सूफिया, उषा शर्मा, अनुराधा, सुनीता शर्मा, सावित्री, संतोष आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed