फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders said, budget satisfactory, government should also curb inflation

व्यापारी बोले, बजट संतोषजनक, महंगाई पर भी अंकुश लगाए सरकार

Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traders said, budget satisfactory, government should also curb inflation
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के बजट को अधिकांश व्यापारियों और उद्यमियों ने संतोषजनक बताया है, तो कुछ ने निराशाजनक भी बताया है। एक जिला एक उत्पाद में रखे बजट से सहारनपुर के वुड कार्विंग उद्योग को भी लाभ पहुंचेगा। करीब 1500 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर वुड कार्विंग कारोबार का है तो एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के उत्पादों का निर्यात भी होता है। एमएसएमई के बढ़ावे को रखे प्रावधान से भी लाभ मिलेगा। वहीं, खाद्य प्रसंस्करण के लिए बजट से भी सहारनपुर जिले के लाभ मिलेगा, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगी है। हालांकि पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई अखर रही है। व्यापारी, उद्यमियों की मांग है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल किया जाना चाहिए था, ताकि इनकी कीमतों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

-----
प्रदेश सरकार का बजट पूरी तरह से सकारात्मक है। इसमें समाज के सभी वर्गों की बेहतरी का ख्याल रखा गया है। व्यापारियों और उद्यमियों को इसका लाभ मिलेगा। बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। -- दिनेश सेठी, सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड।
विज्ञापन

-----
बजट व्यापारियों के लिए संतोषजनक है। अन्य मदों में किए जाने वाले खर्च से भी व्यापार को फायदा होगा, लेकिन जीएसटी का सरलीकरण करने से लेकर अन्य समस्याओं का भी निस्तारण इस बजट में होना चाहिए था। -- विमल विरमानी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बजट व्यापारियों के लिए निराशाजनक है। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया गया है। न ही आधा प्रतिशत मंडी शुल्क किया गया है। महंगाई को रोकने का भी कोई प्रावधान दिखाई नहीं दे रहा है। -- शीतल टंडन, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
---------
प्रदेश सरकार का बजट उद्यमियों के लिए सकारात्मक है। नए उद्योगों के लिए एक हजार दिनों तक किसी भी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होने के प्रावधान से एमएसएमई सेक्टर को लाभ मिलेगा। इससे नए उद्योग लगाना सरल होगा। -- रविंद्र मिगलानी, चैप्टर चेयरमैन आईआईए।
--------
बजट उद्योग हितैषी है। इसमें ओडीओपी के तहत रोजगार सृजन के लिए 250 करोड रुपये का बजट प्रस्तावित है। इससे हैंडीक्राफ्ट कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में बढ़िया प्रावधान है। -- रामजी सुुनेजा, उद्यमी एवं निर्यातक।

---------
उद्योग जगत के लिए यह बजट बढ़िया है। इसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है। इससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर दिलाने में मदद मिलेगी। -- शिवकुमार गौड़, अध्यक्ष सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed