फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders fiery performance, memorandum

व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sat, 19 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traders fiery performance, memorandum
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को वाणिज्य कर कार्यालय पर प्रदर्शन कर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पूनम गुप्ता को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन पर प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि  वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी नए पंजीकरण के नाम पर छोटे-छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों का सामान्य सर्वे कर नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि, शासन ने इस पर रोक लगा रखी है। छोटे व्यापारी जो पंजीयन सीमा में नहीं आते उनकी बिक्री अधिक लिखकर उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सामान्य सर्वे करने वाले अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नरेश धीमान और अनित गर्ग ने कहा कि एसआईबी नियमों के विपरीत व्यापारियों का सर्वे कर रही है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये से कम बिक्री वाले उद्योग में वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर सर्वे नहीं कर सकते हैं। उन्होंने व्यापारी का 25 हजार रुपये तक का माल नहीं रोकने की मांग की।


प्रवीण छावड़ा, पंकज कालरा, रमन वर्मा, विजय गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, सरदार गुरमेहर सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान विनीत विरमानी, रविकांत लूथरा, सुनील शर्मा, मामचंद पांचाल, गुरदीप सिंह मोंटी, प्रदीप सिंघल, विजय मणि शर्मा, सुबोध भाटिया, सुशील वर्मा, शशांक भाटिया, रवि वैश्य, गौरव अरोड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed