{"_id":"6148ca998ebc3ecdff6c5547","slug":"traders-demonstrated-on-municipal-corporation-saharanpur-news-mrt55712401","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया नगर निगम पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया नगर निगम पर प्रदर्शन
विज्ञापन
निगम में प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर निगम को पुराने वाणिज्यिक एवं आवास भवनों के टेक्स पर कोई बढ़ोत्तरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने नगर के बीच में स्थित बस अड्डों को बाहरी क्षेत्र में स्थापित करने की मांग की।
सोमवार को नगरायुक्त को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में सीवर लाईन की खुदाई के नाम पर पिछले कई माह से घंटाघर से कोर्ट रोड, रेलवे रोड, जोगियान पुल से राकेश सिनेमा, चतरा पुल, मंडी समिति रोड , कुतुबशेर थाना से रायवाला मार्केट आदि में व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों की दुकानों पर पानी भरने की समस्या हो या चंद्रनगर, नवीन नगर, हकीकत नगर, मिशन कंपाउंड, पटेल नगर आदि मौहल्लों में बदहाल स्थिति, नगर निगम और जल निगम सहित अन्य विभाग इसकी जिम्मेदारी एक दूसरे पर थोप रहे हैं।
उन्होंने आवासीय कालोनी या बाजारों में छोटे छोटे टुकड़ों में खुदाई एवं निर्माण कार्य कराने, नगर निगम द्वारा चिन्हित नौ स्मार्ट पार्कों का एक वर्ष से लंबित निर्माण को तत्काल पूरा करने सहित अन्य मांग की। उन्होंने हाउस टेक्स को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बढाने, वेंडर जोन बनाकर बाजारों को रेहडी मुक्त कराने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल विरमानी, अनित गर्ग, सरदार गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, हर्ष डाबर, सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, जगदीश कालडा, अश्वनी अरोडा, सरदार गुरदीप सिंह मोंटी, प्रेम सागर ग्रोवर, सुबोध भाटिया आदि मौजूद रहे।