फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders demonstrated and burnt the effigy of GST Department

व्यापारियों ने प्रदर्शनकर फूंका जीएसटी विभाग का पुतला

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated and burnt the effigy of GST Department
रायवाला कपड़ा मार्केट में जीएसटी विभाग का पुतला फुंकते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कपड़ा, जूते और हौजरी आदि उत्पादों पर जीएसटी की दरों में एक जनवरी से बढ़ोत्तरी के निर्णय से व्यापारियों में उबाल है। विभिन्न व्यापार संगठन से जुडे़ व्यापारियों ने शुक्रवार को नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर जीएसटी विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को व्यापारी आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रायवाला कपड़ा मार्केट में पुतला दहन करने के बाद कपड़ा व्यापार संघ के राष्ट्रीय संयोजक राधेश्याम नारंग और ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि जीएसटी लगाते समय प्रधानमंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त किया गया था कि इसकी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। लेकिन जीएसटी काउंसिल ने एक जनवरी से कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट, हौजरी एवं जूतों पर पर जीएसटी की दर पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। अब व्यापारी के पास जो स्टॉक होगा उस पर व्यापारी को सात प्रतिशत अधिक टेक्स देना पडे़गा। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि जीएसटी बढ़ाने के निर्णय का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पडे़गा। इससे महंगाई ओर बढे़गी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल) के प्रांतीय महामंत्री सरदार जसवंत सिंह बत्रा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार व्यापारियों के ऊपर जीएसटी कानून लगातार सख्त कर रही है। इसका व्यापारियों एवं कारोबार पर विपरीत असर पडे़गा। इस दौरान रामस्वरूप ग्रोवर, चंदर अरोड़ा, अनिल शर्मा, अशोक छाबड़ा, मदन लांबा, सुधीर मिगलानी, नरेश अरोड़ा, आरिफ खान, साबिर अली खान, मुकेश जाटव, विमल विरमानी, अनुराग मलिक, रमेश जैन, विनय जिंदल, राकेश गुप्ता, अविनाश जैन, रमेश बजाज, गगन जैन, रविंद्र मिगलानी, संजीव शर्मा, सुषमा बजाज, लोधी कुमार, कृष्ण लाल ठक्कर, मनोज प्रजापति, कपिल मल्होत्रा, खैराती लाल अरोड़ा, संजीव सेठी, भगीरथ सेठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed