फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders burnt effigy of GST law

व्यापारियों ने फूंका जीएसटी कानून का पुतला

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traders burnt effigy of GST law
दालमंडी पुल पर जीएसटी का पुतला फूंकते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जीएसटी की दरों में प्रस्तावित सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के विरोध में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई ने जीएसटी कानून की प्रतियों का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि टेक्स की दर बढ़ने का असर व्यापारियों के साथ आम आदमी पर भी पडे़गा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दाल मंडी पुल पर पुतला दहन करने के बाद महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि जीएसटी की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लिया जाए। कहा कि टेक्सटाइल, फुटवियर, स्टेशनरी, हौजरी, सौर इंवर्टर और बैटरी पर सात प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। इसके विरोध में व्यापारियों ने एक दिसंबर से देशव्यापी अभियान शुरू किया है। व्यापारी किसी भी सूरत में जीएसटी की दरों में की गई इस वृद्धि को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से सरकार के इस निर्णय का बढ़ चढ़कर विरोध करने का आह्वान किया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर, महामंत्री दीपक खेड़ा, गुच्छा मार्केट के अध्यक्ष भारत भूषण भारती, महामंत्री विजय बाठला, सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव गुंबर, राजन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन जुनेजा, मदन लांबा, राजकुमार विज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कृष्णलाल ठक्कर, राम राजीव सिंघल, आरके मल्होत्रा, राजपाल सिंह, डीके गुप्ता, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, अनुभव शर्मा, मुकेश सेठ, मुकेश धनगर, नीरज जैन, भरत मिगलानी, संजय गुप्ता, सचिन मनोचा, ऋषिराज धींगड़ा, सतीश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed