{"_id":"69b45e96874ce685f8027158","slug":"trade-certificates-of-three-e-rickshaw-dealers-suspended-sales-banned-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171238-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन ई-रिक्शा डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित, बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन ई-रिक्शा डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित, बिक्री पर रोक
Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने नियम विरुद्ध तरीके से मानकों के विपरीत ई-रिक्शा बेचने के मामले में तीन वाहन डीलरों के ट्रेड प्रमाण पत्र निलंबित कर दिए हैं। अग्रिम आदेशों तक इन डीलरों को ई-रिक्शा वाहनों की बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैसर्स गुरुगोविन्द सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स सुभाष नगर, जुनेजा इलेक्ट्रॉनिक्स मेदा मील रोड पटेल नगर और मैसर्स मां शाकुम्भरी ऑटो ई-रिक्शा जाफर नवाज द्वारा मानकों के विपरीत ई-रिक्शा बेचे जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर तीनों डीलरों के ट्रेड प्रमाण पत्र निलंबित कर दिए। यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक आगे कोई आदेश जारी नहीं होता, तब तक इन डीलरों के शोरूम से किसी भी प्रकार के ई-रिक्शा की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने आम लोगों से कहा कि उक्त डीलरों से कोई वाहन खरीदने से बचें। यदि इसके बावजूद कोई व्यक्ति ई-रिक्शा खरीदता है और वाहन निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करता तो सड़क पर प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान चालान या वाहन बंद किए जाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं वाहन स्वामी की होगी।