{"_id":"67703646ae81f7196d0b6c3c","slug":"tractor-trolley-overturns-driver-dies-after-being-crushed-under-wheel-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-139215-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, पहिए के नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, पहिए के नीचे दबने से चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। अहाडी -सुल्तानपुर मार्ग पर पडी मिट्टी के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।
सुल्तानपुर निवासी सुनील सैनी (45) पुत्र प्रीतम सिंह शनिवार की शाम गांव अहाडी में ट्रैक्टर ट्राॅली से ईंट लेकर गया था। ट्राॅली खाली करके शाम करीब छह बजे सुल्तानपुर लौट रहा था। सुल्तानपुर के पास सड़क पर पड़ी गीली मिट्टी के कारण ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर सड़क के किनारे एक खेत में पलट गई। सुनील ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी। इस कारण सड़क पर आवाजाही कम थी। काफी देर बाद राहगीरों ने पलटी हुई ट्रैक्टर ट्राली को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान सुनील के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर ट्राॅली को उठवाकर उसके नीचे दबे सुनील को बाहर निकाला। सुनील के परिजन उसे पहले सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम परिजन सुनील को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील ने दो वर्ष पहले बैंक से ऋण लेकर ट्रैक्टर ट्राली लिया था। किराया करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। परिवार में एकमात्र वही कमाने वाला था। सुनील के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।
सड़क पर मिट्टी बनी हादसों की वजह
अहाडी से सुलतानपुर जाने वाली सड़क पर एक माह से मिट्टी पड़ी है। क्षेत्र के कुछ किसान अपने खेतों से मिट्टी उठवा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राॅली में जाने वाली कुछ मिट्टी सड़क पर गिर जाती है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल जाती है। कीचड़ में अनेक बाइक तथा स्कूटी सवार गिर कर चोटिल हो चुके हैं।