{"_id":"61b39504ad4f1662207bc737","slug":"tractor-trolley-overturned-due-to-collision-with-dumper-driver-dies-saharanpur-news-mrt5684969174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर के पास सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : SAHARANPUR
-
- 1
-
Link Copied
डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
चिलकाना (सहारनपुर)। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली में खनन से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में पलट गई। लकड़ियों के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक भी डंपर में फंस गया, जिसे बामुश्किल निकाला गया।
शुक्रवार रात करीब दो बजे थाना मिर्जापुर के गांव बेगपुर निवासी जुनैद (28) पुत्र हनीफ ट्रैक्टर ट्राली में पॉपुलर की लकड़ी भरकर यमुनानगर जा रहा था। सुल्तानपुर गंदेवड रोड पर डबल पुलिया के पास पीछे से खनन से भरे डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर चालक जुनैद तथा सहायक आमिर लकड़ियों के नीचे दब गए। इसी दौरान थाना प्रभारी राजेश भारती गश्त करते हुए टोडरपुर से आ रहे थे। उन्होंने सिपाहियों की मदद से खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली की लकड़ियों के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को निकलवाया। ट्रैक्टर चालक जुनैद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सहायक आमिर को काफी चोटें लगी थी। डंपर चालक भी डंपर में फंसा हुआ था। जिसे पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल निकाला। डंपर चालक इस्तकार पुत्र कामिल निवासी खडजा थाना भगवानपुर हरिद्वार की टांगे टूट गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई अनीश पुत्र हनीफ ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो माह में तीन लोगों की हुई मौत
चिलकाना गंदेवड मार्ग पर चलने वाले खनन से भरे डंपरों के कारण दो महीने में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 17 अक्तूबर को गांव धौलाहेड़ी निवासी अरविंद कुमार तथा 28 नवंबर को गांव रघुनाथपुर निवासी महिला पुष्पा की डंपर की चपेट में आने से मौत हुई है। तेज गति से चलने वाले डंपरों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सुल्तानपुर के पास क्षतिग्रस्त डंपर- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन