फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor-trolley of devotees overturned, one killed, 30 injured

Saharanpur News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 30 घायल

Thu, 04 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley of devotees overturned, one killed, 30 injured
सहारनपुर के बेहट में दुर्घटना के बाद अस्पताल में जानकारी लेती पुलिस
बेहट। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी से भंडारा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली चालक के अचानक नियंत्रण खोने से सड़क पर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 श्रद्धालु घायल हैं। इनमें कई को हालत गंभीर होने पर सीएचसी बेहट से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव खिड़का जुनारदार निवासी सूरजपाल का परिवार और आस पड़ोस के परिवारों के साथ बुधवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भंडारा करने गए थे। भोग अर्पण और प्रसाद वितरण करने के बाद जब सूरजपाल और उसके साथ गए श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तो भूरादेव मंदिर से निकलते ही गांव नागलमाफी से पहले थाना मिर्जापुर क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर-ट्राली का चालक जगपाल अचानक नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर-ट्राली ऑडी तिरछी होने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिर्जापुर पुलिस और कई एंबुलेंस राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे फंसे महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सीओ मुनीशचंद्र भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां राजेंद्र (26) पुत्र ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन-चार घायलों को गंभीर हालत के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
सरिता (17), सोम्मी (60), रजनी (35), हिमांशु (10), जगपाल (45), ममता (35), भागवंती (30), आरती (12), अंकित (14), शिवकुमार (15), शेखर (10), विशाखा (9), हिमांशी (8), उर्वशी (12), स्वाति (19), रूबी (16), गौरव (13), सन्नी (18), अजय (12), रविंद्र (30), पिंटू (15) आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed