फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor trolley of devotees overturned due to truck collision, one killed, 12 injured

ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 12 घायल

Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley of devotees overturned due to truck collision, one killed, 12 injured
ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खाई में उतरने के बाद पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10-12 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बेहट व कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। जनपद शामली के आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव गोहरनी से श्रद्धालु दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में शाकंभरी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। वन विभाग की नर्सरी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दौरान ट्राली में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे अन्य श्रद्धालुओं के वाहन मौके पर रुक गए और ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकाला। हादसे में एक श्रद्धालु अशोक पुत्र सुखबीर गंभीर घायल हुआ, जिसे सीएचसी बेहट ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 10-12 श्रद्धालु घायल बताए गए है। कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया मृतक के परिजन की तरफ से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed