फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   tractor trolley crashed into Trees

पेड़ से टकराई ट्रैक्टर ट्राली

Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल Updated Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
tractor trolley crashed into Trees
ट्रैक्टर ट्राली के पेड़ से टकराने पर घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार की शाम नागल-टपरी मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार सात महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गये। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


थाना सरसावा के गांव बोन्सा निवासी कांशीराम अपने 22 परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली द्वारा नागल थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला में अपने रिश्तेदार की मौत पर आया था। शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौट रहे थे तो भाटखेड़ी के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


राह चलते लोगों ने घायलों को ट्रैक्टर ट्राली से उतारा और 108 बुलवा कर सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में चालक समय सिंह के साथ ही कांशीराम, पाल्लो, पूनम, बलजीत, सुदेश, नीलम, चंद्रो, मेवाराम, नाथीराम, सरोज, प्रेम, कौशल, रामपाल को चोटें आई। इनमें नाथीराम की हालत गंभीर बतायी जाती है। उधर, एसओ ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed