{"_id":"5dcc4afe8ebc3e5b4b1a0b28","slug":"tractor-overturned-in-competition-to-overtake-each-other-saharanpur-news-mrt453292299","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर ट्रालिया पलटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर ट्रालिया पलटीं
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियां बीच सड़क पर पलट गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने बमुश्किल एक घंटा बाद ट्रालियों को उठवा कर रास्ता सुचारु कराया।
बुधवार को शाम के समय दो किसान अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ना लाद कर किसान सहकारी चीनी मिल में जा रहे थे। मिल से कुछ दूर पहले ही दोनों किसानों में आगे निकलने की होड़ लग गई। इसके चलते दोनों की रेस सड़क पर ही लग गई। इस दौरान कुछ राहगीर भी उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ब्लाक कार्यालय से कुछ दूर दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियां बीच सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही कि दोनों चालक सकुशल बच गए। दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों बीच सड़क में पलटने से आवागमन रुक गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से गन्ना हटवा कर रास्ता खुलवाया।
उधर, नगर के संजय चौंक पर बस बैक करते समय कार में टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद मौके से बस चालक भाग गया। बुधवार की शाम नगर के संजय चौंक पर एक रोडवेज बस बैक हो रही थी। तभी वहां से गुजर रही कार में बस की टक्कर लग गई। इससे उसमें काफी नुकसान हो गया। इसी दौरान बस चालक घबराकर मौके से भाग गया। कार स्वामी मनजीत राणा ने बस चालक से कार के नुकसान की भरपाई मांग की। इस दौरान संजय चौंक पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस में सवार होकर जाना पड़ा।