फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tourist facility center will be built in Shakambhari Siddhapeeth

Saharanpur News: शाकंभरी सिद्धपीठ में बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर

Fri, 12 Jul 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Tourist facility center will be built in Shakambhari Siddhapeeth
सहारनपुर के बेहट ​स्थित मां शाकंभरी मार्ग ​
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य इसी माह शुरू होने की संभावना है। 11 परियोजनाओं में से कई की टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एक ओर जहां पर्यटकों के लिए सुविधा केंद्र और राही आवास बनाए जाएंगे। वहीं भव्य द्वार का निर्माण भी होगा। जहां से मंदिर तक भक्तों के लिए अलग से पाथ-वे यानी फुटपाथ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मौजूदा सरकार की प्राथमिकता में रहा है। प्रदेश सरकार पहले ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर चुकी है, लेकिन अब वह घोषणा कागजों के बाद धरातल पर उतरने जा रही है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि से सबसे बड़ा कार्य टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर यानी पर्यटक सुविधा केंद्र का होगा।
विज्ञापन

इसमें पर्यटकों के ठहरने के लिए कमरे और तमाम सुविधाएं होंगी, जहां जिला पंचायत द्वारा बड़ा द्वार बनाया गया है, उसकी जगह नया भव्य द्वार बनेगा। श्रद्धालुओं के लिए अलग पाथ-वे बनेगा, जिस पर अन्य प्रकार का कोई वाहन आदि नहीं चल सकेगा। राही आवास भी बनाया जाएगा, जो होटल जैसा होगा। इसके लिए जमीन खरीदी जाएगी। कार्य करने की जिम्मेदारी शासन द्वारा सीएंडडीएस को दी गई है। अधिकतर निर्माण कार्य जिला पंचायत के गेट से लेकर भूरादेव तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच एकड़ में बनेंगी पार्किंग
फिलहाल पार्किंग की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। अब यहां बड़ी पार्किंग तैयार की जाएगी, जो पांच एकड़ जमीन में होगी। श्रद्धालुओं के तमाम वाहन जैसे बसें, कारें व अन्य चौपहिया वाहन, दुपहिया वाहन आदि पार्किंग में खड़े हुआ करेंगे। पार्किंग ऐसी जगह बनेगी, जो बरसाती नदी के दायरे से बाहर हो। अभी तक लोग सूखी नदी में वाहन लगा देते थे और पहाड़ों पर अचानक बारिश की वजह से बाढ़ आ जाती थी, जिससे वाहनों के बहने का खतरा रहता है।

सेतु निगम बनाएगा पुल
भूरा देव से मां शाकंभरी देवी के मंदिर तक बरसाती नदी के ऊपर एक पुल बनाया जाना है। पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा किया जाएगा। 181-181 मीटर लंबे दो पुल बनाए जाएंगे, जिनके साथ ही पहुंच मार्ग भी बनेगा। पुल बनने के बाद श्रद्धालुओं को बरसाती नदी के बीच से नहीं गुजरना होगा।
11 परियोजनाओं पर काम होना है। कई के टेंडर हो चुके हैं, जबकि बाकी की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed