फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tough nut to crack savory convincing

दिलकश अदाओं के कायल

Sun, 27 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 27 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tough nut to crack savory convincing
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और एमएसएमई मंत्रालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो 2015 का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने एक्सपो में पहुंची कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने एक्सपो के आयोजन की सराहना भी की।
विज्ञापन


एमएसएमई के निदेशक पीकेएस राठौर ने नेशनल एक्सपो को सफल करार दिया। कहा कि इस आयोजन में अनेक कंपनियों ने हिस्सा लिया। निश्चित रूप से स्थानीय छोटे उद्यमियों को इसका लाभ मिलेगा। चैप्टर चेयरमैन आरके धवन ने कहा कि नेशनल एक्सपो को आयोजित करने का उद्देश्य सहारनपुर से पलायन कर रहे उद्यमियों को रोकना एवं नए उद्यमियों का मार्गदर्शन करना था।
विज्ञापन


उन्होंने एक्सपो में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। इससे पहले अंतिम दिन के पहले चरण में प्रोडक्ट सर्टीफिकेशन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञ आशीष ने विस्तार से इसकी जानकारी स्थानीय उद्यमियों को दी। एमके त्यागी, एसएम खान और बीके यादव ने भी उद्यमियों तक अपने अनुभव शेयर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में महिला उद्यमिता विकास प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संयोजक कुलदीप धमीजा, एस कुमार, अनूप खन्ना, केआर सिंघल, हरजीत सिंह, सौरभ गुप्ता, सतीश अरोड़ा, परमजीत सिंह, मनोज जैन, मनजीत सिंह अरोड़ा, राजेश गुप्ता आदि थे।

परिधान उत्सव कार्यक्रम में पहुंची मॉडल ः नेशनल एक्सपो के तहत शुक्रवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह              में परिधान उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन डीएम पवन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें दिल्ली और देहरादून की मॉडल्स ने एक से बढ़कर एक परिधान पहनकर कैटवॉक किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिने अदाकारा जीनत अमान रही।


श्रेया के नृत्य से प्रभावित हुई जीनत अमान
सहारनपुर। नेशनल एक्सपो के तहत शुक्रवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित परिधान उत्सव कार्यक्रम में शहर की जानी मानी नृत्यांगना श्रेया सिंघल ने मंच पर सिने अदाकारा जीनत अमान के समक्ष शानदार प्रस्तुति दी। जीनत अमान ने स्वयं मंच पर पहुंचकर श्रेया के नृत्य की सराहना की। श्रेया इससे पहले भी रियलटी शो समेत देश-विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा चुकी है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed