Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Torrential rains disrupt normal life, waterlogging everywhere

Saharanpur News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, हर तरफ जलभराव

Tue, 01 Jul 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Torrential rains disrupt normal life, waterlogging everywhere
देवबंद में वक्फ दारुल उलूम रोड पर मूसलाधार बारिश से सड़क पर हुए जलभराव के बीच से होकर जाते लोग।
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। क्षेत्र में रविवार रात से सोमवार सुबह 11 बजे तक मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। घरों और दुकानों के अंदर पानी घुस गया, क्योंकि नाले नालियां ओवरफ्लो हो गए। ईदगाह रोड, दारुल उलूम रोड, भायला रोड, नेचलगढ़, सरकारी अस्पताल, रेलवे रोड बिजलीघर आदि में भारी जलभराव होने से लोग दोपहर बाद तक परेशान रहे। इनके अलावा शिक्षक कॉलोनी, आबकारी रोड, मोहल्ला बडजियाउलहक आदि भी यही स्थिति देखने को मिली। खटौली के किसान आदेश त्यागी, मास्टर ललित, संजय, विजेंद्र आदि ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से फसलें गिरने से भारी नुकसान हुआ है। लौकी, कद्दू, तुरई, बैंगन आदि फसलें तो बर्बाद हो गई। वहीं, त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला के प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि पिछले पांच दिनों के अंदर 418 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बेहट के एसडीएम युवराज सिंह ने बताया कि भारी बारिश में कुछ कच्चे मकान गिरने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आकलन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed