{"_id":"6161dfba8ebc3e7fd545f31e","slug":"torn-hoardings-making-smart-city-ugly-saharanpur-news-mrt5599766180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी को बदसूरत बना रहे कटे फटे होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी को बदसूरत बना रहे कटे फटे होर्डिंग्स
विज्ञापन
- सहारनपुर में कोर्ट रोड पर यूनीपोल से लटका फटा हुआ फ्लैक्स
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और यूनीपोल से जहां नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है वहीं अनेक स्थानों पर लगे कटे फटे होर्डिंग्स से स्मार्ट सिटी को बदसूरत भी बनाया जा रहा है। एक तरफ नगर निगम शहर को स्मार्ट बनाना चाहता है, लेकिन जहां तहां कटे फटे होर्डिंग्स और बैनर अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहे हैं।
नगर निगम की तरफ से प्रचार प्रसार के लिए 17 जोन बनाए गए हैं, जिनमें होटल क्लार्क से नौगजा पीर तक और बेहट बस स्टैंड से चौक फव्वारा, धोबी घाट, भगत सिंह चौक का टेंडर ही नहीं हुआ है। बावजूद इसके होटल क्लार्क से नौ गजा पीर तक विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और यूनीपोल लगे हैं। इस जोन में होर्डिंग और यूनीपोल लगाने वालों का दुस्साहस ही है। क्योंकि न उन्हें किसी कार्रवाई का डर है। डर हो भी तो कैसे, नगर निगम अधिकारी भी इन पर मेहरबानी जो कर रहे हैं।
वहीं, दूसरा बड़ा सवाल यह है कि स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे सहारनपुर में ऐसे कटे फटे होर्डिंग्स बदसूरती में बढ़ोतरी कर रहे हैं तो हादसों का भी खतरा हैं। कई यूनीपोल ऐसे हैं, जिन पर लगे फ्लैक्स फटने के बाद नीचे तक लटक गए हैं। यदि किसी दुपहिया वाहन पर गिर जाएं तो हादसा होने से कोई रोक नहीं पाएगा। इसके अलावा विद्युत निगम के खंभों तक पर होर्डिंग और बैनर जहां तहां लगा दिए गए हैं, जबकि विद्युत निगम से इसकी अनुमति होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
टेंडर नवीनीकरण का आदेश नहीं और न जमा हुई धनराशि
पांच जोन के टेंडर का समय बढ़ाने की मांग टेंडर लेने वालों ने की थी। यह टेंडर 18 माह के लिए हुए थे, जो 24 महीने के होने थे। बाद में कोरोना काल का हवाला देकर समय बढ़ाने की मांग हुई। उसका भी कोई लिखित आदेश नगर निगम ने जारी नहीं किया और न ही टेंडर की समय सीमा बढ़ाने पर धनराशि जमा कराई गई है। मालूम चला है कि धनराशि जमा कराने को कह दिया गया है, लेकिन बगैर लिखित आदेश के धनराशि जमा नहीं हुई है।
अवैध होर्डिंग पर हो कार्रवाई, टेंडर वाले सही
एडवरटाइजर एसोसिएशन के पदाधिकारी शीलेश सक्सेना का कहना है कि जिन जोन का टेंडर नहीं हुआ, उनमें लगे अवैध होर्डिंग पर निगम कार्रवाई कर सकता है, लेकिन बाकी जोन में नियमों का पालन करते हुए होर्डिंग लगाए गए हैं।
अवैध होर्डिंग के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिन जोन का टेंडर नहीं हुआ है, वहां पर अवैध रूप से होर्डिंग और यूनीपोल नहीं लगने दिए जाएंगे। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम

- सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल पर लगा फटा हुआ होर्डिंग- फोटो : SAHARANPUR