फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Took the life of an innocent brick kiln clerk in a frenzied obsession to erase the stigma of being a thief.

Saharanpur News: चोर का ठप्पा हटाने की सनक में ली थी बेगुनाह भट्ठा मुंशी की जान

Wed, 27 May 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Took the life of an innocent brick kiln clerk in a frenzied obsession to erase the stigma of being a thief.
सहारनपुर। देवबंद थाना क्षेत्र में हुए भट्ठा मुंशी पिंटू हत्याकांड का बेहद चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी भट्ठा मुंशी से कोई रंजिश या जान-पहचान नहीं थी। एक आरोपी को पिता और मोहल्ले के लोगों ने चोर कह दिया था, जिससे वह गुस्सा हो गया था। चोर का ठप्पा हटाने के लिए आरोपी ने कुछ बड़ा अपराध करने की योजना बनाई और निर्दोष पिंटू को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक ने बताया कि 30 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में गांव कुटेशरा निवासी मिंटू ने अपने भाई पिंटू के लापता होने पर देवबंद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस पिंटू की तलाश कर रही थी। इसी दौरान तीन मई को गांव आखलौर खेड़ी के पास नाले में पिंटू का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। जांच में मुजफ्फरनगर जिले के गांव आखलौर निवासी विशाल और गगन का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हाईवे से गांव घलौली जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई आधी ईंट, मृतक का आधार कार्ड व पैन कार्ड और खून से सनी विशाल की शर्ट बरामद हुई।
विज्ञापन




-- ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल ने पिछले वर्ष मुजफ्फरनगर में लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। इस दौरान वह अपने साथी गगन के साथ एक मुकदमे की तारीख पर मुजफ्फरनगर कचहरी गए थे। वहां दोनों ने शराब पी और नॉनवेज खाया। लौटते समय उनकी बाइक खराब हो गई, जिसे वहीं छोड़कर दोनों घर लौट आए। घर पहुंचने पर पिता ने विशाल से बाइक के बारे में पूछा। बाइक छोड़ आने की बात पर पिता ने उसकी पिटाई कर दी और चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी उसे चोर कहने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया। आरोपी विशाल ने उसी दिन सोच लिया था कि चोर का ठप्पा हटाकर कुछ बड़ा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने साथी गगन को भी योजना में शामिल कर लिया। 29 अप्रैल की रात दोनों आरोपी गांव के पास मनोज की ट्यूबवेल पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे मुंशी पिंटू को उन्होंने रोक लिया। दोनों ने पहले उसकी गर्दन दबाकर उसे नीचे गिराया और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर ईंट के आधे से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर मुजफ्फरनगर बाईपास की तरफ गए और उसे एक होटल के पास छोड़ दिया। शव को करीब 150 से 200 मीटर दूर खेतों से ले जाकर रस्सी से पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया था।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed