{"_id":"66e5f71ce1bc58ff05013654","slug":"took-a-pledge-to-make-hindi-the-language-of-common-people-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-131505-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंदी को लिया आम जन की भाषा बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंदी को लिया आम जन की भाषा बनाने का संकल्प
Sun, 15 Sep 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
बेहट/साढौली कदीम/गंगोह/नानौता। शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस पर मातृ भाषा को आम जन की भाषा बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
बेहट के जनता इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सुभाषचंद्र ने कहा, कि हिंदी है राष्ट्रभाषा इसका तुम सम्मान करो, यह है हमारे देश की शान मत इसका तुम अपमान करो। छात्रा मुदस्सिरा, खुशनसीब, मिस्बाह, निशा व संजेश आदि ने हिंदी को लेकर व्याख्यान प्रस्तुत किया। संचालन संस्कृत प्रवक्ता शुभम ममगई ने किया। प्रवक्ता अरुण कुमार गौतम, अशोक कुमार, ऋषिपाल सिंह, शिव कुमार, सोनू कुमार, हरपाल सिंह रहे।
साढौली कदीम के बीएसएम इंटर कॉलेज में एमडी अमित सैनी, पब्लिक इंटर कॉलेज साढौली कदीम में प्रधानाचार्य दामोदर सिंह ने कहा कि आज पश्चिमीकरण के चलते हिंदी भाषा से हम दूर होते जा रहे हैं। हिंदी हमारी मातृभाषा है इसका वर्चस्व कायम रखना हम सभी का परम कर्त्तव्य है। धर्मेंद्र सिंह, प्रेमचंद, रजनीश कुमार, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
गंगोह के एमएस मोंग्स पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डा बलबीर सिंह सैनी किया।
सुलेख में बुशरा, राधिका, नैना, शिवम, सलोनी, बुलबुल, अवनी अव्वल आए। प्रधानाचार्य निशांत सैनी, अध्यापिका दीपा, अंनु, मंजू शर्मा, आशु रही। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में प्रबंधक राकेश तायल, संजय कांत गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार, अंजना शर्मा, रविन्द्र शर्मा रहे। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या शालू चौधरी, नामदेव पब्लिक स्कूल में राजेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, प्रधानाचार्य रजनी राजपूत रहे।
नानौता के ग्रीनफील्ड एकेडमी में कविता पाठन प्रतियोगिता में कक्षा 11 की एलिश फातिमा तथा भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की पलक चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की तमन्ना, मानवी व माहम, वाद विवाद में कक्षा 9 की उमामा, आर्यन, आरिश, जानवी, आरिशा व सानिया ने बाजी मारी।