{"_id":"649b2d1135f14d98c00cede4","slug":"tomatoes-become-twice-as-expensive-as-mangoes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-4960-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आम से दो गुना महंगा हो गया टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आम से दो गुना महंगा हो गया टमाटर
विज्ञापन
बरसात के चलते सब्जियों के टाम बढ़े
- थोम में टमाटर में 38 से 45 रुपये प्रति किलो का हुआ इजाफा
- फुटकर में टमाटर 80 से 100 रुपये बिक रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही उसका असर सब्जियों के भाव पर पड़ने लगा है। दस दिनों में टमाटर के थोक भाव में 38 से 45 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है, जबकि हरी मिर्च के भाव में 15 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। फुटकर में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में टमाटर फलों के राजा आम से भी दुगना महंगा हो गया है।
पिछले दस दिनों में सब्जियों के थोक के भाव में उछाल आया है। लौकी का भाव जहां पांच से आठ रुपये प्रति किलो चल रहा था अब वह बढ़कर 12 से 16 रुपये हो गया है। भिंडी के भाव 10 से 12 रुपये प्रति किलो बढ़ा है, जबकि खीरे के भाव में चार से पांच रुपये की वृद्धि हुई है। हरी मिर्च के भाव में करीब 15 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
हालांकि मंडी के थोक और फुटकर भाव में काफी अंतर है। दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी में लौकी का भाव 30 रुपये प्रति किलो, टमाटर 80 से 100 रुपये, हरी मिर्च 80, करेला 40, कद्दू 20 रुपये प्रति किलो चल रहा है। फुटकर में खीरा 40 रुपये, बैंगन 40, भिंडी 42 और तोरी 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- वर्जन --
आवक कम होने से बढ़े भाव
-- टमाटर और हरी मिर्च की कम आवक होने से मंडी के थोक भाव में इजाफा हुुआ है। अन्य सब्जियों के भाव में बारिश के चलते उछाल आया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी टमाटर और हरी मिर्च के भाव में हुई है। -- जगपाल सिंह पुंडीर, वरिष्ठ निरीक्षक मंडी।
-- -- --
-- एक नजर में मंडी में सब्जियों के थोक भाव रुपये प्रति किग्रा में --
सब्जी 20 जून 27 जून
लौकी 5 से 8 12 से 16
कददू 5 से 6 6 से 10
भिंडी 8 से 10 18 से 22
बैंगन 8 से 12 12 से 15
खीरा 8 से 11 12 से 16
हरी मिर्च 25 से 28 40 से 42
टमाटर 10 से 15 48 से 60
करेला 6 से 7 7 से 8
-- -- -- --
नोट: मंडी समिति के अनुसार।