फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Toll of a car parked police station was deducted in Saharanpur, wife demanded action from SSP

गजब मामला: थाने में खड़ी कार का कटा टोल, हर कोई हैरान, पत्नी ने SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार

Wed, 14 Dec 2022 12:47 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Dec 2022 12:47 AM IST
सार

सहारनपुर में एक गजब मामला सामने आया है। बताया गया कि थाने में खड़ी कार का टोल कट गया, जिसका मैसेज भी आया है। वहीं पत्नी ने एसएसपी से शिकायत कर गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Toll of a car parked police station was deducted in Saharanpur, wife demanded action from SSP
टोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर सन्नी चिड़ा और उसके भाई राहुल शर्मा के खिलाफ दर्ज लूट के मामले में बरामद कार का टोल कट गया, जबकि कार थाना मिर्जापुर में खड़ी है। सन्नी की पत्नी ने पुलिस पर कार गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालनगर निवासी सन्नी शर्मा उर्फ चिड़ा की पत्नी आंचल शर्मा ने मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की। आंचल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उनके पति और जेठ राहुल शर्मा के खिलाफ मिर्जापुर थाने में कार लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिस कार को लूटने का मामला दर्ज हुआ था, वह कार पुलिस ने कुछ दिन पहले ही अपने कब्जे में ले ली थी, जो मिर्जापुर थाने पर खड़ी है, जिस व्यक्ति ने उनके पति और जेठ के खिलाफ कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वह व्यक्ति खुद उनके घर कार खड़ी करके गया था। 
विज्ञापन


आंचल शर्मा का आरोप है कि सोमवार की रात तीन बजकर 55 मिनट पर कार का अंबाला-देहरादून हाईवे के सैय्यद माजरा टोल प्लाजा पर टोल कटा, जिसका मैसेज भी उनके नंबर पर आया है। आंचल का आरोप है कि पुलिस गलत तरीके से कार का इस्तेमाल कर रही है, जबकि यह कार दर्ज मामले से संबंधित है। ऐसे में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

वहीं आंचल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

झूठे आरोप में की गई रिपोर्ट दर्ज 
आंचल शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके पति और जेठ के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया था, जो झूठा है। आरोप लगाया कि उसके पति और जेठ को फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed