{"_id":"6241fc09ce80d756a15176a6","slug":"told-about-the-precautions-in-times-of-disaster-saharanpur-news-mrt5822323185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के समय दिमाग पर संतुलन बनाकर होशियारी से लें काम--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के समय दिमाग पर संतुलन बनाकर होशियारी से लें काम--
विज्ञापन
गांधी पार्क स्थित कार्यालय पर वार्डनों को प्रशिक्षण देते एनडीआरफ गाजियाबाद टीम के सदस्य
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के समय वाली सावधानियों के बारे में बताया
सहारनपुर। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गाजियाबाद द्वारा सहारनपुर में जन जागरण कार्य का आयोजन किया गया। इसके तहत नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों और पदाधिकारियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
गांधी पार्क स्थित नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। एनडीआरफ के उपनिरीक्षक ललित कुमार ने आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और लोगों की जान बचाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। सहायक प्रशिक्षक दिनेश कुमार, मंगल सिंह, विकास कुमार, परवेंद्र कुमार, संदीप चौधरी, उपेंद्र कुमार, अनिरुद्ध प्रताप ने भी आपदाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी। उप नियंत्रक शिवराज सिंह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से वार्डनों को काफी फायदा होगा। सहायक उप नियंत्रक योगेश श्रीवास्तव ने भी नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। स्टाफ आफिसर द्वितीय मोहम्मद यूनुस ने प्रशिक्षण की महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में इस तरह के प्रशिक्षण बहुत काम आते हैं। जरूरी है कि आपदा के समय हम अपने दिमाग पर संतुलन बनाने के साथ होशियारी से काम करें।
इस दौरान अशोक सैनी, हंसराज सैनी, दीपक सिंह, मनोज चौधरी, दीपक गुप्ता, नरेश सैनी, नवीन सैनी, डॉ. राजवीर वर्मा, अवनीश कुमार, अरुण कुमार, संतोष आनंद, रोमी, विभोर, वीर सैन जैन, सहीराम, आदिल खान, नीना शर्मा, गिरीश चंद पांडेय, रेनू धीमान, जगजीवन राठौर, मो. फरहान, पवन सिंघल, चंद्रशेखर ठकराल, दीपक भार्गव, राजेंद्र कुमार, मुराद अली, नसीम अहमद मौजूद रहे।