फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today 20 colonies will have electricity for four hours

आज 20 कालोनियों में चार घंटे गुल रहेगी बिजली

Fri, 16 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Today 20 colonies will have electricity for four hours
सहारनपुर। नगर की करीब 20 कालोनियों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे या इसके बाद तक बिजली गुल रहेगी। विद्युत निगम की ओर से 11 केवी के माधोनगर और नुमाइश कैंप फीडर पर लाइनों को बदलने का काम कराया जाएगा। इसके चलते ही इस अवधि में शट डाउन लिया जाएगा। इसलिए इन कालोनियों के लोग शट डाउन अवधि से पहले या बाद में अपने बिजली उपयोग के जरूरी काम निपटा लें। एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस) के तहत शहरी क्षेत्रों में सब-ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क को बेहतर करने के लिए विद्युत निगम की ओर से यह काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन प्रमुख कालोनियों में बाधित रहेगी आपूर्ति
- शटडाउन अवधि के दौरान सेतिया विहार, संत नगर, गोपाल नगर, न्यू गोपाल नगर, राधा विहार, देवपुरम कालोनी, नानकपुरम, शक्ति नगर, माधो नगर, न्यू माधोनगर, गढ़ी मलूक बस्ती, नूर नगर, विष्णुधाम कालोनी सहित अन्य कालोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

- पिछले दिनों हड़ताल के कारण सुधारीकरण के कुछ काम अटक गए थे। हड़ताल खत्म होने के बाद ये काम फिर से शुरू किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर के दो फीडरों पर काम कराया जा रहा है। इनमें एक माधोनगर और दूसरा नुमाइश कैंप का फीडर शामिल है। इन फीडर से जुड़ी कालोनियों के लोगों से शटडाउन की अवधि में सहयोग मांगा गया है। - पंकज श्रीवास्तव, नगरीय अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed