फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   To grab the Bullet by getting it financed in the name of the son.

Saharanpur News: बेटे के नाम फाइनेंस पर बुलेट निकलवा कर हड़पने का आरोप

Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
To grab the Bullet by getting it financed in the name of the son.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। कस्बे की एक महिला ने मोहल्ले के एक युवक पर अपने बेटे को बहला फुसलाकर लोन पर बुलेट निकलवा कर उसे हड़पने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
चिलकाना के मोहल्ला गढी निवासी रानी ने मोहल्ले के ही युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे ऋषभ को आरोपी बहला फुसलाकर आधार कार्ड एवं बैंक की पासबुक सहित सहारनपुर ले गया। वहां बेटे की आईडी के आधार पर बुलेट बाइक फाइनेंस पर निकलवा ली। आरोप है कि अब आरोपी ने बाइक की किस्तें देनी बंद कर दी। इस कारण फाइनेंस कर्मचारी लोन का पैसा लेने पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़िता के बेटे ऋषभ ने आरोपी के घर जाकर फाइनेंस के पैसे चुकाने को कहा जिस पर उसने ऋषभ को मंदिर के पीछे मिलने और रूपये ले जाने को कहा। आरोप है कि जब ऋषभ मंदिर के पीछे गया, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लोहे की रॉड तथा लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पुलिस ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed