फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tight security arrangements were made in view of Modi's arrival

Saharanpur News: मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

Mon, 14 Apr 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements were made in view of Modi's arrival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरसावा में एसपीजी ने डेरा डाल लिया है। सड़क मार्ग से लेकर आसमान तक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
टोल प्लाजा के नजदीक जिला प्रशासन द्वारा महाविद्यालय में बनाए गए सेफ हाउस में एसपीजी पहुंची और वहां जांच पड़ताल की। एसपीजी की टीम ने स्निफर डॉग तथा अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे सेफ हाउस का घंटों तक बारीकी से निरीक्षण किया। एसपीजी ने पुलिस अधिकारियों को इशारों से कुछ विशेष दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सेफ हाउस के समीप होटल ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ हाउस में बनाया अस्पताल : जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ के निर्देशन में सेफ हाउस में एक आकस्मिक अस्पताल का निर्माण किया गया है, जहां प्रोटोकॉल के अनुसार कार्डियोलॉजिस्ट आदि के अलावा गंभीर बीमारियों के चिकित्सकों की पूरी टीम रहेगी। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाइयां एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed