फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   thunderstorm with hail

Saharanpur News: आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Tue, 23 May 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm with hail
नकुड़ में बारिश के साथ गिरे ओले
-भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, आंधी से बागवानों के उड़े होश
विज्ञापन

- बिजली आपूर्ति बाधित होने से महानगर में भी अंधेरा छाया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के देहात में मंगलवार की रात तेज आंधी के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं आंधी से बागवानों के होश उड़े हैं। आंधी में पहले भी आम की फसल का काफी नुकसान हो चुका है।

रात करीब साढ़े आठ बजे महानगर में तेज हवा चली। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए, जिससे बिजली आपूूर्ति बाधित हो गई। उधर, मिर्जापुर, सरसावा, गंगोह, नकुड़, अंबेहटा, नानौता, तीररों क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी आई। इसके साथ ही बारिश शुरु हो गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि पिछले कई दिन से लोग प्रचंड गर्मी से जूझ रहे थे। सरसावा, गंगोह, नानौता और नकुड़ में ओले भी पडे़। इससे मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि आंधी से बागवानों के होश उडे़ हैं। काफी मात्रा में आम की फसल नीचे आ गिरी है। ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

महानगर में बाधित रही बिजली, लोग रहे परेशान
-पानी को भी तरसे लोग, शाम को अचानक तेज हवा चलने से भी आपूर्ति रही बाधित
सहारनपुर। विद्युत उप केंद्र पुल खुमरान, जैन बाग से संचालित होने वाले फीडरों में काम होने के चलते महानगर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही शाम को अचानक तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 33 केवी की मुख्य लाइन पर काम होने से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रही। चौक फव्वारा फीडर पर जामा मस्जिद के निकट नई लाइन बनाने के कारण शाम छह बजे से सर्राफा बाजार, रामानंद बाजार, नया बाजार, कायस्थान आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं आई। इसके साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जैनबाग से संचालित 11 केवी धोबीघाट व खाताखेड़ी फीडर से संबंधित सप्लाई स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए जैन कालोनी, महावीर कालोनी, खाताखेड़ी, नीलकंठ विहार, सुपर विहार, मोहित विहार, कलसिया रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रही। इतना ही नहीं शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवा चली। जिसके चलते महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी रही।

नकुड़ में बारिश के साथ गिरे ओले

नकुड़ में बारिश के साथ गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed