{"_id":"6924bb4dbec7b558ba0acf1a","slug":"three-youths-were-beaten-to-death-for-protesting-against-buffalo-snatching-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-163623-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भैंस छीनने का विरोध करने पर तीन युवकों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भैंस छीनने का विरोध करने पर तीन युवकों को किया लहूलुहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। पशु लेकर घर जा रहे तीन युवकों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। डाॅक्टरों ने गंभीर हालत के चलते दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
सोमवार को गांव चाऊ सहसपुर निवासी रिजवान ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा रिहान व दो भतीजे समीर और शोएब गांव रामगढ़ से भैंस लेकर अपने गांव जा रहे थे। गांव सहसपुर से बाहर गांव तिघरी रामगढ़ निवासी 10-12 लोगो ने भैंस छीनने का प्रयास किया। रिजवान ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके बेटे व दोनों भतीजों पर लाठी-डंडों, तलवार व गंडासी से जनलेवा हमला कर दिया।
गांव सहसपुर के ग्रामीणों ने बमुश्किल हमलावरों से तीनों युवकों को छुड़ाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। रिजवान ने बताया कि सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते रिहान व समीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।