फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three youths died by drowning in Yamuna river in Saharanpur and atmosphere of sorrow in the village

बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम

Tue, 30 May 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 May 2023 07:23 PM IST
सार

Saharanpur News : दोस्त को बचाने के लिए यमुना नदी में कूदे दो सगे भाइयों की जान भी नहीं बच सकी। एक साथ तीन मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Three youths died by drowning in Yamuna river in Saharanpur and atmosphere of sorrow in the village
यमुना नदी में डूबे तीन युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ में गंगा दशहरे पर यमुना में नहाते वक्त डूबे दोस्त को बचाने के लिए कूदे दो सगे भाई भी नदी में बह गए। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। दो भाइयों व किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस द्वारा दोनों सगे भाइयों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जबकि अनमोल के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

नकुड़ क्षेत्र के गांव रानीपुर के पास से यमुना नदी होकर गुजरती है। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग गंगा दशहरे पर यहां स्नान करने आए थे। गांव रानीपुर का अनमोल (16) पुत्र नवीन गांव अघ्याना निवासी अपने दोस्त सागर उर्फ निक्की (15) और विक्की (20) पुत्रगण मांगेराम के साथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अनमोल डूबने लगा तो सागर और विक्की उसे बचाने लगे। बहाव तेज होने के कारण तीनों ही नदी में समा गए।

यह भी पढ़ें: ये कैसी सजा: बिचौलिए को पहनाई जूतों की माला, हाथापाई कर मंगवाई माफी, निकाह कराने में गड़बड़ी का लगाया आरोप

तीनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर आए ग्रामीणों ने जाल की व्यवस्था कर उनकी तलाश शुरू कराई। सूचना पर एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट, सीओ नीरज सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद विक्की व सागर को नदी से निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान अनमोल का पता नहीं चल सका।

इसके बाद गोताखारों को बुलवाकर अनमोल की तलाश कराई गई। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अनमोल का शव भी नदी से मिल गया। दोनों सगे भाइयों और किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों सगे भाइयों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि अनमोल के परिजनों के इंकार करने पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed