{"_id":"69bda26c6768d5b37a0707c9","slug":"three-thousand-police-personnel-will-handle-security-arrangements-on-eid-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171722-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ईद पर तीन हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ईद पर तीन हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 21 Mar 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-फितर पर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 15 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और डायल 112 की 40 गाड़ियां अलर्ट भी अलर्ट मोड पर रहेंगी।
शुक्रवार को डीआईजी अभिषेक, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अंबाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे। इसे देखते हुए ड्यूटी में 10 सीओ, 70 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, चार कंपनी पीएसी और करीब 2500 सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 150 यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे।
15 क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एक निरीक्षक, चार सिपाही और एक महिला सिपाही शामिल हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेंगी। अग्निशमन विभाग की टीमों को भी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के पास तैनात किया गया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि ईद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलेभर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
-- आज सुबह पांच बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे से अग्रिम आदेशों तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। सरसावा की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें घंटाघर, गागलहेड़ी जाना है, उन्हें नकुड़ तिराहे से मानकमऊ पुलिया होते हुए निकाला जाएगा। थाना कुतुबशेर प्रभारी को अंबाला रोड एलाइट पेट्रोल पंप, नकुड़ तिराहा, लेबर कॉलोनी चौकी, मानकमऊ पुलिया पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दर्पण तिराहा पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर अंबाला, सरसावा की ओर से जाने वाले वाहनों को शारदानगर पुल पर खलासी लाइन से सर्किट हाउस रोड पर संचालित कराएंगे। देहरादून की ओर जाने वाहन, जिन्हें अंबाला जाना है, उन्हें आंबेडकर चौक होते हुए दीवानी तिराहे से हसनपुर होते हुए जाएंगे।